×

12th Board Exam Result: स्‍टेट बोर्ड भी अपनाएंगे CBSE का क्राइटेरिया

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 16 Jun, 2021 02:29 pm

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद यानी कि सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) जल्द ही 12वीं बोर्ड का ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया घोषित करने जा रहा है. सीबीएसई के क्राइटेरिया के आधार पर ही देशभर के ज्‍यादातर राज्य बोर्ड भी 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तय करेंगे. सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द करने के बाद कई राज्य बोर्डों ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी. एक समान क्राइटेरिया इसलिए अपनाया जा रहा है ताकि उच्च और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में सभी छात्रों को समान अवसर मिल सकें.

ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया सीबीएसई द्वारा 16 जून को जारी किया जा सकता है. 12 सदस्यीय विशेषज्ञों की समिति की रिपोर्ट के आधार पर ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया बनाया जा रहा है.

12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट और अंक देने का फॉर्मूली बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विपिन कुमार समेत 12 व्यक्ति शामिल हैं.

सीबीएसई ने 4 जून को इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया था. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि इस कमेटी में 12 सदस्‍य हैं. यह कमेटी छात्रों को प्रमोट करने और उनकी मार्कशीट तैयार करने का आधार तय करेगी.

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक कमेटी को 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार करनी थी.

सीबीएसई ने 12वीं के प्रेक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 28 जून तक बढ़ा दी है. सीबीएसई के जिन स्कूलों ने अभी तक प्रैक्टिकल और आंतरिक अंक समिट नहीं किए हैं वह अब 28 जून तक यह कर सकते हैं.

ऐसे सभी स्कूल जिन्होंने अभी तक प्रैक्टिकल और इंटरनल एसेसमेंट नहीं किया है वे स्कूल ऑनलाइन माध्यमों से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए कोई भी ऑफलाइन प्रक्रिया नहीं अपनाई जा सकती.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1082 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109