×

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी गौहर खान ने की शूटिंग, मामला दर्ज

TLB Desk

मुंबई 16 Mar, 2021 11:58 am

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान (Gauhar Khan) के खिलाफ कोरोना (Corona) संक्रमित होने के बावजूद शूटिंग जारी रखने के लिए रिपोर्ट दर्ज की है. 

इसकी पुष्टि करते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, "मैं एक्‍टर गौहर खान द्वारा किए गए गैरकानूनी कार्य की निंदा करता हूं. वह कोरोना पॉजिटिव थी और उन्होंने शूटिंग करके अन्य क्रू मेंबर की जिंदगी को खतरे में डाला. मैं बीएमसी और मुंबई पुलिस का तत्काल एक्शन लेने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं."

फिल्म निर्माता ने गौहर खान के खिलाफ बीएमसी द्वारा दायर एफआईआर की एक प्रति भी ट्वीट की, जिस पर उनका नाम लिखा है.

बीएमसी ने ट्वीट कर कहा, "सिटी की सेफ्टी को लेकर कोई समझौता नहीं! बीएमसी ने पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बॉलीवुड कलाकार के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज की है. नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं और हम नागरिकों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और कोरोना को हराने के लिए मदद करने का आग्रह करते हैं."

हालांकि, मुंबई पुलिस और बीएमसी दोनों द्वारा पोस्ट की गई एफआईआर की कॉपी में आरोपी व्यक्ति का नाम धुंधला है.

गौहर खान ने हालांकि मामले में अभी तक जवाब नहीं दिया है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1065 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109