×

'बेटी बचाओ' का नारा दीवारों पर सिमटा, बाराबंकी में किशोरी की रेप के बाद हत्या

Abhishek Rastogi

लखनऊ 16 Oct, 2020 02:58 pm

'बेटी बचाओ' का नारा सिर्फ दीवारों पर चिपकाए जाने के लिए ही बने हैं. यूपी में रेप की रोज रोज की घटना तो यही साबित कर रही है. हाथरस के बाद उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ से सटे बाराबंकी में भी एक बलात्कार का मामला सामने आया है जहां 15 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में धान काटने गई किशोरी के साथ अज्ञात लोगों ने बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. इसके बाद से मामला और गंभीर हो गया है और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. 

पूरा मामला सतरिख की ग्राम पंचायत सेठमऊ का है जहां की रहने वाली किशोरी खेत में धान काटने गई थी. जब वो बहुत देर तक नहीं लौटी तो परिजन खेत पर उसको खोजने निकले. इस दौरान खेत पर उसका शव पड़ा हुआ मिला. किशोरी के हाथ पैर बंधे थे और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर रही थी लेकिन पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद मामले में 376 धरा जोड़ दी गई है. 

घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इस जघन्‍य वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे वहीं किशोरी की मौत मुंह दबाने के कारण हुई है. इस वारदात के बाद तमाम विपक्षी दल सरकार पर हमला बोल रहे हैं.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट कर कहा है कि यूपी में पिछले एक हफ्ते में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 13 भयावह घटनाएं घटी. खबरों के अनुसार 4 घटनाओं में पीड़िता की हत्या कर दी गई या पीड़िताओं ने आत्महत्या कर ली. महिला सुरक्षा की ये दुर्गति विचलित करती है. सीएम साहब को इसपर ‘स्पेशल सेशन’ करने का समय नहीं, हांं फोटोसेशन चालू है.

इससे पहले हाथरस मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. काफी हंगामा के बाद यूपी के सीएम योगी ने हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा कर दी जिसके बाद मामला सीबीआई के हवाले है.  

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1079 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109