×

बंगाल में अमित शाह का बड़ा बयान- कोरोना वैक्‍सीनेशन खत्‍म होने के बाद लागू होगा CAA

TLB Desk

कोलकाता 12 Feb, 2021 12:11 pm

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का मुद्दा उठाया. उन्होंने ठाकुरनगर में आयोजित जनसभा में ऐलान किया कि कोरोना टीकाकरण खत्म होते ही बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम होगा. शाह ने इस दौरान मुस्लिमों के मन में उपजी शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि किसी की नागरिकता नहीं जाने वाली है.

उन्होंने जनसभा में कहा, "मुसलमान भाइयों और बहनों को देश के गृहमंत्री होने के नाते एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून में एक भी मुस्लिम भाई-बहन की नागरिकता नहीं जाएगी. इस कानून में तो किसी की भी नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है, यह तो नागरिकता देने का कानून है.

गृहमंत्री ने कहा, "मैं आज ठाकुरनगर की इस पवित्र भूमि से वादा करके जाता हूं कि जैसे ही कोरोना टीकाकरण का काम समाप्त होगा और कोरोना से मुक्ति मिलेगी, वैसे ही आप सभी शरणार्थी भाइयों को नागरिकता देने का काम भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्र सरकार कर देगी.

शाह ने इस दौरान ममता बनर्जी सरकार पर इस कानून के पालन में पेंच फंसाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "यह कानून देश की संसद से पारित हुआ है, ऐसे में ममता दीदी, आप कैसे इस कानून को रोक सकती हैं? वैसे भी, मई 2021 के बाद इस कानून को रोकने की स्थिति में नहीं रहेंगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता ने आपकी विदाई का मन पहले ही बना लिया है."

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार आते ही पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना लागू होगी और हर किसानों को 12 हजार के पिछले बकाये सहित और इस साल के 6 हजार यानी कुल मिलाकर 18 हजार रुपये दे दिए जाएंगे. पहले सप्ताह में ही आयुष्मान भारत योजना भी लागू होगी. ममता दीदी 'मां, माटी, मानुष' का नारा लेकर आई थीं, लेकिन उन्होंने पश्चिम बंगाल को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है. ममता दीदी मोदी सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के विकास के लिए, राज्य के गरीबों के लिए भेजी गई सारी सहायता बंगाल की खाड़ी में डाल देती हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1073 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109