×

दिल्‍ली के CM केजरीवाल की केंद्र से अपील, हर हाल में रद्द हों CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 13 Apr, 2021 05:44 pm

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की है. केजरीवाल के मुताबिक, "लगभग छह लाख छात्र और लगभग एक लाख शिक्षक होंगे, जो परीक्षा केंद्रों पर आएंगे और इसके साथ ही ये केंद्र नए कोविड-19 हॉटस्पॉट में बदल सकते हैं. मैं सीबीएसई परीक्षा रद्द करने के लिए केंद्र से अनुरोध करुंगा."

उन्होंने कहा, "हमने देखा है कि पिछले कुछ दिनों में कई देशों ने परीक्षाओं को रद्द कर दिया है."

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महामारी की यह चौथी लहर बहुत गंभीर है और इसका असर युवाओं और बच्चों पर भी पड़ रहा है. 

केजरीवाल ने यह भी कहा कि राजधानी में फिलहाल कोविड-19 की स्थिति गंभीर है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से एक ही दिन में 10 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं, इसलिए आने वाले दिनों में और ज्‍यादा बेड की आवश्यकता होगी.

उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार बेड की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों को कोविड के देखभाल केंद्रों में बदल देगी."
 

इस बीच मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शहर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण, दिल्ली सरकार के अस्पतालों को केवल आपातकालीन सर्जरी ही करने को कहा गया है. इसके अलावा अगले दो से तीन महीनों के लिए पहले से प्लान की गई सर्जरी को रद्द करने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने कहा, "नियोजित सर्जरी बड़ी संख्या में होती है जबकि आपातकालीन सर्जरी आमतौर पर कम होती है. इसलिए, अस्पताल अधिकारियों को केवल एक आपातकालीन मामले में ही गैर-कोविड रोगियों को स्वीकार करने के लिए निर्देशित किया गया है."
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1073 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109