×

CLAT 2021 परीक्षा के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए डिटेल

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 31 Dec, 2020 11:45 am

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कल 1 जनवरी से शुरू होगा. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर कल से रजिस्ट्रेशन (CLAT 2021 Registration) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है. CLAT परीक्षा  9 मई को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

कौन कर सकता है अप्लाई?
अंडरग्रेजुएट लेवल लॉ कोर्सेस के लिए यानी पांच साल की इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो. उम्मीदवार के इस क्लास में कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए. बता दें कि जो स्टूडेंट्स इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं वे भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

क्या है क्लैट परीक्षा
कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेस में एडमिशन पाते हैं. 

क्लैट परीक्षा का पैटर्न
CLAT परीक्षा में मुख्य तौर पर उम्मीदवारों के एप्टीट्यूड और स्किल की क्षमता को परखा जाएगा. यूजी और पीजी क्लैट 2 घंटे का टेस्ट होगा. UG परीक्षा में 150 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे. वहीं, PG CLAT परीक्षा के पहले सेक्शन में 100 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे और दूसरे सेक्शन में 2 डिस्क्रिप्टिव सवाल होंगे. प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: CAT 2020 Final Answer Key: कैट परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ये है डायरेक्ट लिंक

महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 27 दिसंबर 2020

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख - 01 जनवरी 2021

आवेदन करने की आखिरी तारीख - 31 मार्च 2021

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख - अभी घोषित नहीं हुई

क्लैट परीक्षा 2021 की आयोजन की तारीख - 09 मई 2021

CLAT के जरिए इन 22 यूनिवर्सिटीज में मिलता है एडमिशन

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू (NLSIU Bengaluru)

नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद (NALSAR University of Law, Hyderabad)

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल (NLU, Bhopal)

द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिशियल सर्विसेस, कोलकाता (NUJS Kolkata)

हिदयतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर (NLU Raipur)

नेशनल लॉ यूनिवर्सिट, जोधपुर (NLU Jodhpur)

गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU Gandhinagar)

डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ (NLU Lucknow)

राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब (NLU Punjab)

चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना (CNLU Patna)

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोच्ची (NLU Kochi)

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ ओडिशा (NLU Odisha)

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी, असम (NLU Assam)

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च लॉ, रांची (NLU Ranchi)

दामोदरम संजीवय्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, विशाखापत्तनम (DSNLU Vishakhapatnam)

महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई (NLU Mumbai)

महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर (NLU Nagpur)

तमिलनाडु नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU Tiruchirapalli)

महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद (NLU Aurangabad)

हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला (NLU Shimla)

धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर (NLU Jabalpur)

डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत (NLU Haryana)

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1041 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109