×

पल्स पोलियो के तर्ज पर बिहार में कोरोना का वैक्सीनेशन, सीएम ने दिए निर्देश

TLB Desk

पटना 20 Dec, 2020 01:02 am

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत स्वास्थ्य विभाग से कार्यान्वित होने वाली योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई. समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत विभाग से जुड़ी योजनाओं के संबंध में प्रजेंटेशन दिया.

इस प्रजेंटेशन में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति एवं उसके नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ कोविड-19 वैक्सिन की उपलब्धता की स्थिति में सप्लाई चेन सिस्टम की भी विस्तृत जानकारी दी. बाल हृदय योजना के अंतर्गत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों की निःशुल्क उपचार की व्यवस्था, टेलीमेडिसीन के माध्यम से गांव-गांव तक लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुमण्डल अस्पतालों एवं जिला अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर एवं विस्तारित करना, एंबुलेंस सेवा का विस्तार तथा विभाग द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे अन्य कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.

समीक्षा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्‍य में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में काफी मदद मिली है. बड़ी संख्‍या में टेस्टिंग होने से संक्रमण के फैलाव को रोकने में काफी मदद मिली है. जब तक वैक्सिनेशन न हो जाए तब तक कोरोना संक्रमण की जांच इसी तरह मेंटेन रखें. वैक्सिनेशन के लिए स्‍टोरेज की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था रखें.

सीएम ने कहा कि हेल्‍थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, प्राथमिकता वाले एज ग्रुप, जनप्रतिनिधि, सभी सरकारी कार्यों से जुड़े हुए लोग, संविदाकर्मी, दुकानदार, व्‍यवसायी समेत इस तरह के जो भी वनरेबुल ग्रुप हैं उन सबों के लिए वैक्सिनेशन की व्‍यवस्‍था पहले होगी. सीएम ने कहा कि पल्‍स पोलियो की तर्ज पर पूरी सजगता के साथ वैक्सिनेशन का कार्य सुनिश्चित की जाए. जिलाधिकारी के स्‍तर पर प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग भी हो. इस बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्‍य सचिव दीपक कुमार, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रधान सचिव समेत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे.

कोरोना से 19 दिसंबर तक बिहार में 2 लाख 45 हजार 27 व्‍यक्ति संक्रमित थें जिसमें से 2 लाख 38 हजार 3 सौ 16 व्‍यक्ति कोरोना के संक्रमण से मुक्‍त हो गए. बिहार में अभी तक कोरोना से  एक हजार तीन सौ इकतालीस व्‍यक्ति की मौत हो चुकी है. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1082 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109