×

देश में काबू में आता दिख रहा कोरोना, जुलाई के बाद पहली बार 600 से कम लोगों की मौत

Alka Kumari

दिल्ली 19 Oct, 2020 06:50 pm

देश भर में कोविड-19 (Covid-19) वायरस के चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में अब गिरावट देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के नए मामले तेजी से घटे हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. वहीं, कोरोना वायरस को लेकर जो नए आंकड़े सामने आ रहे हैं उन्हें देखते हुए लग रहा है कि देश में वायरस के संक्रमण की रफ्तार कुछ हद तक काबू में आ रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोविड संक्रमतों की कुल संख्या 75 लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है. जिसमें एक लाख 14 हजार 610 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 66 लाख 63 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 72 हजार पर आ गई है.

पिछले कुछ महीनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी. इस रफ्तार से बढ़ रहे मामलो से ना सिर्फ प्रशासन बल्कि आमजनता भी परेशान थी. लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच एक अच्छी ख़बर है. देश में तीन महीने बाद एक दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 600 से कम हुआ है. पिछले 24 घंटे में 579 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. इससे पहले एक दिन में 600 से कम मौत 21 जुलाई को हुईं थी. देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी नए मामलों से ज्यादा आ रही है. पिछले 24 घंटों में 55,722 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 66,399 मरीज ठीक भी हो गए.

बता दें कि देश में संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आठ गुना ज्यादा है. वहीं अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. ICMR के मुताबिक, 18 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 50 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8.59 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ICMR के रिपोर्ट के मुताबिक देश में मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई.  इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 88% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

इसी बीच सरकार द्वारा गठित एक पैनल ने दावा किया है कि फरवरी तक भारत में महामारी खत्म हो जाएगी. पैनल ने कहा कि भारत में सितंबर में कोरोना वायरस संक्रमण का पीक गुजर चुका है और फरवरी तक महामारी खत्म हो सकती है. तब तक भारत में कोरोना वायरस के लगभग 1.06 करोड़ मामले होने का अनुमान है. पैनल ने यह भी कहा कि सर्दियों में संक्रमण की दूसरी लहर आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1178 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109