×

दिल्‍ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस ने बंद किया रास्‍ता

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 02 Dec, 2020 11:49 am

सितंबर के महीने में संसद द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान पिछले सात दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में अब किसान दिल्‍ली-नोएडा बॉर्डर पर जमा हो गए हैं, जहां उनके प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है. इसके चलते राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्‍य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने दिल्‍ली जाने वाले लोगों को चिल्‍ला रूट के बजाए डीएनडी या कालिंदी कुंज मांर्ग लेने की हिदायत दी है.

दिल्‍ली पुलिस ने एक ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, "गौतम बुद्ध द्वार पर किसानों के विरोध के कारण नोएडा-लिंक रोड पर चिल्‍ला बॉर्डर को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है. लोगों को हिदायत दी जाती है कि वे नोएडा जाने के लिए नोएडा-लिंक रोड लेने से बचें और एनएच-24 व डीएनडी से नोएडा जाएं."

आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (BKU) और अन्‍य दूसरे संगठनों से संबंद्धित किसान मंगलवार शाम से ही बॉर्डर पर इकट्ठा हो गए हैं. बॉर्डर के दोनों किनारों पर भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि उन्‍हें दिल्‍ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ शामिल होने से रोका जा सके.

दरअसल, किसानों को डर है कि नए कृषि कानूनों से आने वाले समय में मंडियां पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी और किसान सीधे तौर पर व्यापारियों के हवाले होगा. उसे उनकी फसल पर तय दाम से ज्यादा या कम भी मिल सकता है.

किसान संसद द्वारा पारित कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) कानून 2020 (The Farmers’ Produce Trade and Commerce (Promotion and Facilitation) Act, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) अनुबंध कानून 2020 (The Farmers (Empowerment and Protection) Agreement of Price Assurance and Farm Services Act, 2020) और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून 2020 (Essential Commodities (Amendment) Act 2020) का विरोध कर रहे हैं.

हालांकि, सरकार अपनी बात पर कायम है और उसका कहना है कि नए कानूनों से किसानों को ही फायदा होगा. पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था, "भारत में कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों में नए आयाम जोड़े गए हैं. पिछले दिनों हुए कृषि सुधारों ने हमारे किसानों के लिए अब संभावनाओं के नए दरवाजे खोल दिए हैं."

पीएम मोदी के मुताबिक, "इन सुधारों ने न सिर्फ किसानों की बेड़ियों को तोड़ा है, बल्‍कि उन्‍हें नए अधिकार और संभावनाएं भी दी हैं. किसान जिन समस्‍याओं का सामना कर रहे थे, उन्‍हें इन अधिकारों ने कुछ ही समय में कम कर दिया है." 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1014 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109