×

सिसोदिया ने स्‍वीकारी योगी के मंत्री की चुनौती, बोले- आ रहा हूं यूपी, बताओ कौन करेगा बहस

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 16 Dec, 2020 03:28 pm

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (Satish Dwivedi) की चुनौती स्‍वीकार कर ली है. इसी के साथ उन्‍होंने यह भी कहा है कि अब चुनौती को वापस मत लेना. सिसोदिया ने कहा है कि वह 22 दिसंबर, मंगलवार को लखनऊ में मौजूद रहेंगे और शिक्षा के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर किसी भी मंत्री से बहस के लिए तैयार हैं.

आपको बता दें कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को ऐलान किया था कि उनकी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) 2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. अपने इस ऐलान के साथ केजरीवाल ने कहा था कि अगर यूपी की जतना उनकी पार्टी को चुनेगी तो दिल्‍ली की ही तरह वहां भी अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं, स्‍कूल, प्रशासन और कानून-व्‍यवस्‍था का राज होगा.

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री के साथ-साथ शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल रहे मनीष सिसोदिया ने अब सतीश द्विवेदी की चुनौती का जवाब देते हुए कहा है, "बीजेपी के नेता स्‍कूल मॉडल पर बहस करना चाहते हैं. उन्‍होंने मुझे यूपी आने के साथ-साथ खुली बहस की चुनौती दी है. मैं दोनों चुनौतियों को स्‍वीकार करता हूं. मैं अगले मंगलवार 22 दिसंबर को लखनऊ में मौजूद रहूंगा. प्‍लीज मुझे बता दीजिएगा कि कहां आना है और मुख्‍यमंत्री, उप मुख्‍यमंत्री, यूपी के शिक्षा मंत्री या किससे बहस करनी है. दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश के सरकार स्‍कूलों को लेकर खुली बहस हो जाए. मेरा एक अनुरोध है कि अब चुनौत को वापस मत लेना."

सिसोदिया ने कहा, "गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और शिक्षकों को आजादी देने से स्‍कूल अच्‍छे हो जाते हैं. दिल्‍ली सरकार पहली और एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने अपने बजट का 25 फीसदी स्‍कूलों पर खर्च किया है... उत्तर प्रदेश में स्‍कूल बुरी स्थिति में हैं. मैं यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से अनुरोध करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश के स्‍कूलों की दशा सुधारें. अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो लोग AAP को सत्ता में काबिज कर देंगे और फिर हम राज्‍य में शिक्षा की स्थिति को बदल देंगे."

सिसोदिया के चुनौती स्‍वीकार किए जाने पर अभी यूपी सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

आपको बता दें कि पिछले महीने हावर्ड ग्रेजुएट स्‍कूल ऑफ एजुकेशन (HGSE) ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय एजुकेशन वीक के दौरान मनीष सिसोदिया को बतौर गेस्‍ट स्‍पीकर आमंत्रित किया था. उस दौरान सिसोदिया ने दिल्‍ली सरकार के हैपिनेस करिकुलम पर ऑनलाइ पैनल डिस्‍कशन में अपनी बात रखी थी. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1076 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109