×

नवरात्र पर Eros ने किए भद्दे पोस्‍ट, कंगना के ट्वीट के बाद मांगनी पड़ी माफी

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 22 Oct, 2020 07:48 pm

इरोस एंटरटेनमेंट (Eros Entertainment) ने अपने ट्विटर हैंडल पर गुरुवार को नवरात्रि (Navratri) को लेकर कुछ भद्दे पोस्‍ट किए जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसे जमकर ट्रोल किया गया. एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana ranaut) ने कंपनी को आड़े हाथों लेते हुए एक के बाद एक चार ट्वीट किए और कहा कहा कि "सभी OTT प्‍लेटफॉर्म पॉर्न हब बन गए हैं". आपको बता दें कि इरोस नाउ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर नवरात्रि को लेकर डबल मीनिंग पोस्‍ट किए थे. यही नहीं इन पोस्‍ट में सलमान खान, रणवीर सिंह और कटरीना कैफ की तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल किया गया था. सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग और आलोचना के बाद इरोस ने इन पोस्‍ट को डिलीट कर दिया है.

कंगना ने इरोस के पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा था, "हमें सिनेमा को सुरक्षित रखना है जो समुदाय के देखने लायक हो. व्यक्तिगत देखने के लिए सेक्सुअलाइज कंटेंट की तुलना में दर्शकों के बड़े हिस्से को रोमांचित करना ज्‍यादा कठिन है. कलाकारों का डिजिटलीकरण बड़े संकट से जूझ रहा है. सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक पॉर्न हब से ज्‍यादा कुछ नहीं हैं. शर्म की बात है."

दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, "यहां तक कि इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के कंटेंट की प्रकृति भी वही है, जिससे सेक्सुअल इच्‍छाओं को बढ़ावा मिलता है. उनकी टीमों से किसी और तरह के कंटेंट को पाना बहुत मुश्किल है." 

कंगना ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, "यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की गलती नहीं है, क्योंकि आप हेडफोन लगाकर पर्सनल स्पेस में ये चीजें देखते हैं क्योंकि आपको तत्काल संतुष्टि चाहिए. लेकिन यह तब महत्वपूर्ण है जब पूरे परिवार, बच्चों, पड़ोसियों के साथ फिल्में देखते हैं तब यह कम्युनिटी एक्सपीरियंस होना चाहिए."

इस मामले पर अपने चौथे और आखिरी ट्वीट में कंगना ने लिखा, "समुदाय के साथ देखना हमारी जागरुकता को बढ़ाता है जब हम जानते हैं कि कोई देख रहा है कि हम क्या देख रहे हैं. हम वह बनना चाहते हैं जो हम चाहते हैं. हम सोच-समझकर चुनाव करते हैं. दिमाग और भावनाओं पर सेंसरशिप बहुत जरूरी है. और ये सेंसर हमारा अपना विवेक हो सकता है." 

कंगना के ट्वीट जैसे ही वायरल हुए वैसे ही ट्विटर पर #BoycottErosNow ट्रेंड करने लगा. इसके बाद जब इरोस को एहसास हुआ कि विवाद बढ़ गया है तब उसने अपनी पोस्‍ट डिलीट कर दी और साथ ही माफी भी मांगी.

इरोस नाउ के बयान के मुताबिक, "हम इरोस में सभी की तरह अपनी संस्‍कृति का प्‍यार और सम्‍मान करते हैं. किसी की भी भावनाओं को चोट पहुंचाना न हमारा मकसद था न है. हमने संबंधित पोस्‍ट को हटा दिया है और अगर इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो हम माफी मांगते हैं."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1181 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109