×

GPAT 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 23 Jan, 2021 12:17 pm

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जनवरी तक बढ़ा दी है. उम्मीदवार GPAT-NTA की ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. GPAT 2021 आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणियों के लिए 2,000 रुपये है. GPAT आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2021 है. GPAT एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 1 और 2 फरवरी को खोली जाएगी. GPAT 2021 दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली तीन घंटे की परीक्षा होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. 

योग्यता
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज से फार्मेसी पाठ्यक्रमों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए जिसका रिजल्ट शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के शुरू होने से पहले घोषित किया जा चुका हो. उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए. उम्र सीमा को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है.

GPAT 2021 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Apply for GPAT 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब New Registration के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि आदि सबमिट करें.
स्टेप 5: इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 6: अब फीस सबमिट करें.
स्टेप 7: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.

यह भी पढ़ें: Maharashtra HSC, SSC Exams: महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानिए डिटेल

आपको बता दें कि GPAT 2021 परीक्षा के आयोजन के बाद, एक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और अंतिम मेरिट लिस्ट प्रकाशित करने से पहले उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1050 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109