×

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, रामभक्तों ने किए 'त्रेता युग' के दर्शन

Abhishek Rastogi

अयोध्‍या 13 Nov, 2020 08:19 pm

श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज रघुनंदन की वनवास से वापसी का पर्व मनाया गया. इस मौक़े पर पूरी अयोध्या नगरी दीपों से जगमग हो उठी. सरयू के तट पर साढ़े पांच लाख दीप जलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया. 

सैकड़ों सालों बाद पहली बार अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थान पर भी हज़ारों दीप जलाए गए. इससे पहले राम जन्मभूमि का विवाद होने के कारण, रामलला के पास भव्य दीपोत्सव मनाने की राह में क़ानूनी बाधा रहती थी. लेकिन, पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि को रामलला को सौंप दिया था. और इस साल राम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर बनाने का भूमि पूजन किया गया था. उसके बाद अयोध्या में पहली बार दीपोत्सव मनाया जा रहा था.

कोरोना काल के कारण इस बार भक्तों को सीमित संख्या में ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई थी. सरयू तट पर राम की पैड़ी को लाखों दीपों से सजाया गया था. इस बार सजावट का काम कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपने ज़िम्मे लिया हुआ था. 

दीपोत्सव के लिए अयोध्या के कनक मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिरों को भी सजाया गया था. इस मौक़े पर राम लला की भी विशेष साज सज्जा की गई थी.

सरयू तट पर भगवान राम के दरबार सरीखा मंच बनाया गया था. जिसमें पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव की झांकी देखने को मिली. इसके बाद राम की पैड़ी पर लेज़र के ज़रिए रामलीला का मंचन किया गया.

दीपोत्सव में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई और मंत्री शामिल हुए थे.

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा करने के लिए वो पीएम नरेंद्र मोदी के आभारी है. उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों से लोगों का सपना था कि वो भगवान राम के मंं‍दिर का निर्माण अपनी आँखों से देख ले लेकिन ये कार्य पीएम नरेंद्र मोदी के कारण ही सफल हो सका है.
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं, भक्तोंं और प्रदेशवासियों की तरफ से वो पीएम मोदी का अभिनन्दन करते हैं. उन्होंने कहा कि इस साल 5 लाख 51 हजार दिए जलाये गए हैं अगले साल ये संख्या 7 लाख 51 हजार होगी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1029 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109