×

अखिलेश बोले- नहीं लगवाऊंगा टीका, BJP की वैक्‍सीन पर नहीं कर सकता भरोसा

Babita Pant

लखनऊ 02 Jan, 2021 07:44 pm

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को ऐलान किया कि वह कोविड-19 (Covid-19) महामारी के खिलाफ फिलहाल वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे क्‍योंकि "बीजेपी सरकार पर विश्‍वास नहीं किया जा सकता है." अखिलेश के मुताबिक, "मैं अभी वैक्‍सीन नहीं लगवाऊंगा. मैं बीजेपी की वैक्‍सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तब सबको मुफ्त में वैक्‍सीन मिलेगी. हम बीजेपी की वैक्‍सीन नहीं लगवा सकते."

इस दौरान अखिलेश ने महामारी से निपटने को लेकर योगी आदित्‍यनाथ नीत उत्तर प्रदेश सरकार के तरीके पर भी निशाना साधा. लखनऊ में पार्टी दफ्तर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, "वैक्‍सीन के लिए अब क्‍यों कोल्‍ड चेन और रेफ्रिजरेटर का इंतजाम किया जा रहा है. ये सरकार थालियां और तालियां बजवाकर व अस्‍पतालों के ऊपर हेलिकॉप्‍टर मंडराकर कोविड से निपट रही थी."

इस दौरान अखिलेश ने महामारी से निपटने को लेकर योगी आदित्‍यनाथ नीत उत्तर प्रदेश सरकार के तरीके पर भी निशाना साधा. लखनऊ में पार्टी दफ्तर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, "वैक्‍सीन के लिए अब क्‍यों कोल्‍ड चेन और रेफ्रिजरेटर का इंतजाम किया जा रहा है. ये सरकार थालियां और तालियां बजवाकर व अस्‍पतालों के ऊपर हेलिकॉप्‍टर मंडराकर कोविड से निपट रही थी."

समाजवादी पार्टी के मुखिया के बयान के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन पर जमकर पलटवार किया. अनुराग के मुताबिक, "अखिलेश यादव का ये बयान कि "वो वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे क्‍येांकि ये बीजेपी की वैक्‍सीन है" बहुत ही दुर्भाग्‍यपूर्ण है. इससे ज्‍यादा दुर्भाग्‍यूपर्ण क्‍या हो सकता है कि एक युवा नेता कोविड-19 वैक्‍सीन को राजनीतिक पार्टी से जोड़ रहा है. इससे साफ होता है कि अखिलेश यादव राजनीति से ऊपर नहीं सोच सकते हैं."

आपको बता दें कि अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब शनिवार को देश भर के 116 जिलों के 259 वैक्‍सीन केंद्रों पर ड्राई रन चल रहा था. इससे पहले 28 और 29 दिसंबर को आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और पंजाब में ड्राई रन संचालित किया गया था. 

साल 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश ने यह भी ऐलान किया कि वह अयोध्‍या के लोगों का सिविक टैक्‍स माफ कर देंगे. उनके मुताबिक, "ये मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्‍मभूमि है. ये धार्मिक नगरी है. अगर ये सरकार सिविक टैक्‍स नहीं हटाएगी तो हमारी सरकार हटा देगी."

इसी के साथ अखिलेश ने यह भी कहा कि वह एक धार्मिक इंसान हैं और उनके घर के अंदर और बाहर मंदिर है. यही नहीं उन्‍होंने सीएम रहते हुए मुख्‍यमंत्री आवास में भी मंदिर बनवाया था.

इससे पहले पिछले हफ्ते अखिलेश ने कहा था कि 2022 में यूपी में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी और जिन लोगों के खिलाफ सीएए-एनआरसी को लेकर केस दर्ज किए गए हैं उन्‍हें वापस ले लिया जाएगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1112 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109