×

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा हमले पर बोलीं कंगना, नेपोटिज्‍म किड्स के साथ क्‍यों नहीं होता ये सब

Alka Kumari

नई दिल्ली 29 Oct, 2020 11:40 am

कई फिल्मों और टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा (Malvi malhotra) पर बीते सोमवार मुंबई के वर्सोवा इलाके में चाकू से हमला किया गया था. हमलावर ने उन पर चाकू से 3 बार वार किया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अब इस घटना पर कंगना रनौत का रिऐक्शन आया है.

कंगना रनौत ने इस घटना से नेपोटिज्म पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "यह फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई है, यह छोटे शहर से आए स्ट्रग्लर्स के साथ होता है, जिनके पास कनेक्शन और प्रॉपर चैनल नहीं होते हैं. नेपोटिज्‍म किड्स खुद का बचाव कर सकते हैं जितना वे चाहते हैं, लेकिन उनमें से कितने को चाकू को मारा जाता है, कितनों को रेप किया जाता है या मार दिया जाता है?"
 

कंगना रनौत एक और अन्य ट्वीट कर कहती हैं, "प्यारी मालवी, मैं तुम्हारे साथ हूं. मैंने पढ़ा कि तुम्हारी हालत गंभीर है. मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रही हूं. रेखा शर्मा जी से अनुरोध कर रही हूं कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें. हम तुम्हारे साथ हैं. विश्वास रखो."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1029 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109