×

कंगना ने शेयर की ब्रेकफास्‍ट की फोटो, होने लगीं ट्रोल, लोग बोले- चोरी की है

TLB Desk

मुंबई 05 Mar, 2021 02:00 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को एक बार फिर ट्रोल हो गईं. इस बार वजह बनी उनकी एक डिश जिसे उन्‍होंने खुद बनाया था. दरअसल, कंगना ने स्मूदी की एक तस्वीर शेयर की की थी, जिसे उन्‍होंने ब्रेकफास्ट में खाया था. इस फोटो को शेयर करने के बाद इंटरनेट यूजर्स उन्‍हें ट्रोल करने लगे. लोगों का कहना था कि कंगना ने जो फोटो शेयर की है वह हू-ब-हू उस तस्‍वीर से मिलती है जिसे एक मशहूर शेफ  शेयर ने किया था. ट्रोल होने के बाद कंगना ने ट्रोल्स को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने यह फोटो गुरुवार की सुबह अपनी वैनिटी वैन में क्लिक की थी.

दरअसल, फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा था,"खुद के बनाए खाने से बेहतर कुछ नहीं है. ऑर्गेनिक शहद, ड्राइ फ्रूट्स और फ्रूट्स से गर्मी के लिए इस खास स्मूदी की मेरी यह अपनी रेसिपी है, जिसे आज मैं ब्रेकफास्ट में ले रही हूं."

बस इस ट्वीट के आते ही उनके कमेंट सेक्शन में उन फोटों की झड़ी लग गई, जो इंटरनेट पर पहले से मौजूद थीं. कहा जा रहा है कि इस स्मूदी की फोटो और रेसिपी एक मशहूर शेफ पहले ही शेयर कर चुके हैं.

इन ट्रोल के जवाब में कंगना ने दावा किया, "हाहाहा..विश्वास नहीं कर पा रही कि कुछ लोग आज सुबह मेरे द्वारा वैनिटी वैन से शेयर की गई फोटो को अंतर्राष्ट्रीय शेफ की फोटो समझ रहे हैं. मुझे पता नहीं था कि मैं हर काम में इतनी अच्छी हूं."

एक अलग ट्वीट में कंगना ने आगे लिखा, "कई इंफ्लूएंसर्स के अकाउंट्स से ऑटोमेटिकली मेरा मजाक उड़ाने के मीम्स पोस्ट होते हैं. इस मामले में भी गलत तरीके से एडिटिंग करके यह दावा किया जा रहा है कि मैंने कुकिंग को लेकर झूठ बोला है, ऊपरी तौर पर यह छोटी बात लग सकती है, लेकिन यह गहराई में जाकर किसी की विश्वसनीयता और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है."

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना ने मनाली में एक कैफे और रेस्‍टोरेंट खोलेने का ऐलान किया है.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1172 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109