×

लखनऊ में रोका गया सिसोदिया का काफिला, जा रहे थे प्राइमरी स्‍कूल, शेयर किया Video

Abhishek Rastogi

लखनऊ 22 Dec, 2020 06:51 pm

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उतरने के ऐलान के बाद मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लखनऊ पहुंचे. लखनऊ पहुंचकर सिसोदिया ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यूपी सरकार के मंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दी. वहीं, मनीष सिसोदिया के काफिले को उस वक्‍त पुलिस ने रोक दिया जब वह लखनऊ का एक प्राइमरी स्‍कूल देखने जा रहे थे.

दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि दिल्ली सरकार कई मुद्दों पर फेल हो चुकी है और अब यूपी का सपना देख रही है. इसके साथ ही उन्होंने यूपी के विकास मॉडल और दिल्ली के विकास मॉडल के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को खुली बहस करने की चुनौती दी थी.

मनीष सिसोदिया मंगलवार को लखनऊ के गांधी भवन पहुंचे और उन्होंने सिद्धार्थनाथ सिंह के बहस के मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा कि वे आज खुली बहस के लिए तैयार हैं इसीलिए यहां आएं हैं. उनके मुताबिक, प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री बहस करने नहीं आया और न ही सरकार की तरफ से किसी के आने की सूचना दी गई है."

इस दौरान मनीष सिसौदिया ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 4 साल से भाजपा की सरकार है. यूपी की जनता सरकार से पूछ रही है कि की उनको 4 साल में क्या मिला? उन्होंने कहा कि दिल्ली में 5 साल में सरकारी स्कूल की हालत काफी बेहतर हो गई है, लेकिन यूपी के स्कूलों के हालत ख़राब है.

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने यूपी के सरकारी स्‍कूलों की पोल खोलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया. उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, "योगी जी आपके स्कूलों का सच तो मै दिखा के रहूंगा... फ़िलहाल आपने पुलिस की घेराबंदी लगाकर लखनऊ के जिस स्कूल को देखने जाने से मुझे रोक रखा है उसे आप भी देख लीजिए. आपके दफ़्तर से मात्र 8 किलोमीटर दूर है." 

आप के सांसद संजय सिंह ने भी लखनऊ के एक स्‍कूल का वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर निशाना साधा. संजय सिंह के ट्वीट के मुताबिक, "आदित्यनाथ सरकार की पोल खुल गई. मनीष सिसोदिया से खुली बहस करने से भागे मंत्री जी. फिर स्कूल दिखाने से मना कर दिया, लेकिन स्कूल का ये Video खूब Viral कीजिये आख़िर राजधानी लखनऊ का कौन सा ये स्कूल है जो आदित्यनाथ जी नही दिखाना चाहते?"

आपको बता दें कि यह वीडियो यूपी की राजधानी लखनऊ का है है जो मुख्‍यमंत्री के दफ्तर से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर है. खबरों के अनुसार सिसोदिया को स्‍कूल जाने से रोकने के लिए वहां पुलिस पहुंच गई थी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1032 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109