×

नवरात्र पर PM मोदी ने गुजरात को दिए 3 गिफ्ट, सबसे बड़े रोपवे का भी किया उद्घाटन

Babita Pant

नई दिल्‍ली 24 Oct, 2020 05:56 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को नवरात्र के मौके पर गुजरात में तीन परियोजनाओं समेत देश के सबसे बड़े रोपवे का उद्घाटन किया. यह रोपवे गुजरात के गिरनार पर्वत (Girnar Ropeway) पर है. इसी के साथ पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के किसानों के लिए 'किसान सूर्योदय योजना' का शुभारंभ, अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन का उद्घाटन किया.

उम्‍मीद जताई जा रही है कि गिरनार रोपवे के जरिए क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यह भारत का सबसे बड़ा रोपवे मार्ग है. शुरुआत में इसमें आठ लोगों को ले जाने की क्षमता वाले 25-30 कैबिन होंगे. इस रोपवे में 2.3 किलोमीटर की दूरी केवल 7.5 मिनट में कवर की जाएगी. इस रोपवे पर यात्रा करते समय पर्यटक गिरनार पर्वत के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे.

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने गिरनार रोपवे का एक बेहद वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्‍होंने लिखा, "गिरनार पर्वत क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज पीएम मोदी जी ने रोप-वे का शुभारंभ किया. गर्व की बात है कि विश्वस्तरीय यह रोप-वे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा रोप-वे है जिसकी मदद से पर्यटक एवं श्रद्धालुगण आसानी से गिरनार की चोटी तक पहुंच सकेंगे.

वहीं, 'किसान सूर्योदय योजना' के तहत, किसान सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बिजली पा सकेंगे. गुजरात सरकार ने इस योजना के तहत 3500 करोड़ रुपये का बजट रखा है. 

2020-21 के लिए दाहोद, पाटन, महिसागर, पंचमहल, छोटा उदेपुर, खेड़ा, तापी, वलसाड, आनंद और गिर-सोमनाथ को योजना के तहत शामिल किया गया है. अन्‍य जिलों को 2022-23 तक चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा.

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ जुड़े पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया. यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी का 470 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया जा रहा है. विस्तार परियोजना के पूरा होने के बाद यहां बिस्तरों की संख्या 450 से बढ़कर 1251 हो जाएगी. इस तरह हॉस्पिटल देश का सबसे बड़ा सिंगल सुपर स्पेशलिटी कार्डियक शिक्षण संस्थान भी बन जाएगा और दुनिया के सबसे बड़े सिंगल सुपर स्पेशिएलिटी कार्डियक अस्पतालों में से एक होगा.

बताया जा रहा है कि विस्‍तार के बाद यह देश का सबसे बड़ा सिंगल सुपर स्पेशलिटी कार्डियक शिक्षण संस्थान भी बन जाएगा और दुनिया के सबसे बड़े सिंगल सुपर स्पेशिएलिटी कार्डियक अस्पतालों में से एक होगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1181 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109