×

योगी ने की पुलिस की तारीफ, बोले- अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा जीरो टॉलरेंस

Abhishek Rastogi

लखनऊ 21 Oct, 2020 06:59 pm

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर लखनऊ पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पहुंचे जहां उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए शांति-व्यवस्था को नियंत्रित किया हुआ है.

सीएम ने इस मौके पर कहा कि 20 मार्च 2017 से 5 अक्तूबर 2020 तक कुल 125 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं और 2607 घायल हुए हैं. वहीं, 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, जबकि 988 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस दौरान 9578 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. इसी के साथ उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में अपराधी या तो जेल भेज दिए गए हैं या मुठभेड़ में मारे गए हैं. पुलिस की इन कारवाइयों ने समाज में महिलाओं, बालिकाओं, कमजोर वर्गों और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया है. 

सीएम ने कहा कि सूबे में पुलिसकर्मियों ने कोरोना काल में पूरी ज़िम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाई है. 

कानपुर में बिकरू कांड में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सरकार ने 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया था, लेकिन सीएम ने कहा कि 50 लाख की धनराशि को बढ़ाकर 1 करोड़ किया गया है. 

सीएम ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ करवाई जारी रहेगी. सूबे में माफियाओ व उनके गुर्गों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. माफियाओं की अब तक करोड़ो रुपये की संपत्ति जब्‍त की जा चुका है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1118 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109