×

संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, जल्द होगी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी

Fauzia

नई द‍िल्‍ली 19 Oct, 2020 08:00 pm

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कैंसर से जंग जीत ली है. फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे संजू बाबा ने आखिर कार अपनी बीमारी को मात दे दी है. उनके करीबी दोस्त और ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल ने यह जानकारी दी है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस खबर पर मोहर नहीं लगाई गई है. सोमवार को संजय दत्त की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) करवाई गई थी जिसकी रिपोर्ट से पता चला कि संजय दत्त का कैंसर पूरी तरह ठीक हो गया है. पीईटी स्कैन कैंसर की सबसे ऑथेंटिक जांच मानी जाती है, उसमें पता चल जाता है कि पीड़ित की कैंसर सेल्स की क्या हालत है.

संजय दत्त के दोस्त अजय अरोड़ा ने बताया कि संजय दत्त हाल ही में आलिम हकीम के स्टूडियो में हेयर कट करवाते नजर आए थे और उन्होंने कहा भी था कि मैं इसे मात दूंगा. उन्होंने यशराज फिल्म्स की शमशेरा के लिए डबिंग भी शुरू कर दी है.

संजय दत्त को 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ़ हुई थी. इसके बाद वो लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे. लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि कहीं संजू बाबा को कोविड तो नहीं हो गया है. लेकिन 11 तारीख को ये बात सामने आई कि उन्हें लंग कैंसर है और चौथी स्टेज में पहुंच चुका है. इसके बाद संजय दत्त ने वीडियो मैसेज जारी कर दुआ के लिए कहा था.

हालांकि, खुद संजय या उनके परिवार ने कैंसर की पुष्टि नहीं की थी. संजू की बीमारी की खबर मीडिया में आने के बाद उनकी पत्नी मान्यता ने लोगों से अपील की थी कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें.

मान्यता ने पोस्ट में लिखा था, "मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने संजू के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं. हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है. इस परिवार ने पहले भी बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा. आप सबसे मेरी यह गुजारिश है संजू के चाहने वाले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें."

View this post on Instagram

My day just got better with @duttsanjay entering our Salon HA... It’s always such a delight to see him but today was something else.... A whole lot of emotions caught up as we go a long way and share such beautiful memories together.❤️ Sanjay Dutt at Salon Hakim’s Aalim after getting a haircut done with all the necessary precautions Instructed by the government and the experts. #SanjayDutt #AalimHakim #Rockstar #SalonHakimsAalim #TeamHA #SafetyFirst #Precautions #Hygiene #SocialDistancing #NewNorms #TeamHakimsAalim #SalonLife #Viral #Trending #MovieLife #razorcuts #ActorsLife #fighter #warrior #babarocks #friends #menshair #mensfunkyhairstyle #funkyhaircolouring #legacy #habarberingcompany

खैर अब ये खुशखबरी है कि संजय दत्त कैंसर से मुक्त हो गए हैं और बहुत जल्द वो फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपने वही पुराने अंदाज़ में लोगों का मनोरंजन करते नज़र आएंगे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1047 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109