×

मुख्तार अंसारी पर शिकंजा, करीबियों के 42 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Abhishek Rastogi

लखनऊ 23 Sep, 2020 10:36 am

मुख्तार अंसारी गैंग पर पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. लखनऊ पुलिस ने मुख्तार के करीबियों को लेकर एक साथ 42 ठिकानों छापेमारी की है. गोमतीनगर, विभूतिखण्ड, गोमतीनगर विस्तार, चौक, वजीरगंज, कृष्णानगर में ये छापेमारी की गई है.

सबसे पहले गोमतीनगर और विभूतिखण्ड पुलिस ने एक साथ सिल्वर हाइट्स अपार्टमेंट के 4th फ्लोर पर छापेमारी की. यहां मुख्तार अंसारी के करीबी अभिषेक सिंह बाबू को दबोचा गया. पुलिस ने तलाशी के दौरान फ्लैट से एक पिस्टल और कारतूस जब्त की और अभिषेक सहित उसके साथी को गिरफ्तार किया.

इसके अलावा पुराने लखनऊ के चौक, वजीरगंज और बाजारखाला इलाके में एसीपी आईपी सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस टीम ने छापेमारी की. यहां पर मुख्तार के करीबियों के साथ ही खान मुबारक व अन्य माफियाओं के करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा.

पुलिस ने यहां से शहजादे सहित कई लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है. यूपी पुलिस मुख्तार सहित अन्य माफियाओं के करीबियों की संपत्तियों को लेकर भी पड़ताल कर रही है.

गोमतीनगर से गिरफ्तार अभिषेक गाजीपुर का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है. इसके अलावा कृष्णनागर और आलमबाग पुलिस ने अंसारी के करीबी आसिफ खान के आवास पर भी छापेमारी की. 42 जगहों पर हुई इस कार्रवाई में कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. ये कार्रवाई सरकार के आदेश के बाद लगातार जारी है.

TOP NEWS OF THE DAY: दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ 7 मिनट में

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1044 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109