×

कोरोना के कारण सीताराम येचुरी के बेटे का गुड़गांव के अस्‍पताल में निधन

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 22 Apr, 2021 07:40 pm

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे की गुरुवार को कोविड-19 के कारण मौत हो गई. उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. 

येचुरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया और कहा, "बहुत दुख के साथ मैं सूचित कर रहा हूं कि मैंने आज सुबह कोविड-19 के कारण अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को खो दिया है. मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें आशा दी. सभी डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन कर्मचारी जिन्होंने उनका इलाज किया साथ ही स्वच्छता कार्यकर्ता और असंख्य लोगों को भी जो हमारे साथ खड़े थे."

बेटे के अंतिम संस्‍कार के बाद सीताराम येचुरी ने एक और ट्वीट किया.

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपको बता दें कि आशीष येचुरी एक अखबार के लिए काम करते थे और कोविड से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1038 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109