×

Uttarakhand News: जब केदारनाथ में फंस गए आदित्‍यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत

Babita Pant

देहरादून 18 Nov, 2020 11:34 pm

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) और उत्तराखंड में उनके समकक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) सोमवार को भारी बर्फबारी के चलते घंटों तक केदारनाथ में फंसे रहे. बाद में शाम के समय वे किसी तरह चमोली जिले के गौचर पहुंच पाए.

उत्तराखंड के डायरेक्‍टर जनरल (लॉ & ऑर्डर) अशोक कुमार के मुताबिक, "उत्तराखंड के सीएम रावत और यूपी के सीएम आदित्‍यनाथ खराब बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से केदारनाथ में फंस गए थे."

दोनों मुख्‍यमंत्री सोमवार सुबह पूजा करने के लिए केदारनाथ पहुंचे थे. आपको बता दें कि सर्दियों के लिए केदारनाथ के द्वारा बंद कर दिए गए हैं.

इससे पहले रविवार को गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे. इसके बाद सोमवार को केदारनाथ और यमनोत्री के कपाट भी बंद कर दिए गए. वहीं, बदरीनाथ के कपाट गुरुवार को बंद किए जाएंगे.

आदित्‍यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ के कपाट बंद होने के मौके पर आयोजित सभी अनुष्‍ठानों में भाग लिया. इस दौरान बर्फबारी होती रही. केदारनाथ के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे बंद कर दिए गए थे और इस बीच हुई भारी बर्फबारी के चलते दोनों मुख्‍यमंत्री वहीं फंस गए. दोनों को सुबह करीब 8:40 पर वहां से हेलिकॉप्‍टर से रवाना होना था. लेकिन बर्फबारी की वजह से हेलिकॉप्‍टर उड़ान नहीं भर सका.

इसके बाद दोनों मुख्‍यमंत्री केदारनाथ के पास गेस्‍ट हाउस में इंतजार करते रहे और फिर आखिरकार 4:30 बजे बदरीनाथ से 130 किलोमीटर दूर स्थित चमोली जिले के गौचर शहर के लिए रवाना हो पाए.

आदित्‍यनाथ ने कहा, "मुझे बदरीनाथ के पास यूपी सरकार के गेस्‍ट हाउस का उद्घाटन करना था. हम बर्फबारी की वजह से फंस गए थे."

वहीं आदित्‍यनाथ ने यह भी बताया कि यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के विभाजन से जुड़ी सभी समस्‍याओं को सुलझा लिया गया है और जो बच गईं हैं उनका निपटान भी सौहार्दपूर्ण ढंग से जल्‍द ही कर लिया जाएगा.

आदित्‍यनाथ ने उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों राज्‍य हरिद्वार के अलकनंदा गेस्‍ट हाउस को लेकर लंबे वक्‍त से सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन अब यूपी उसका मालिकाना हक उत्तराखंड को देने के लिए तैयार हो गया है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1088 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109