×

यूपी में किसानो के समर्थन में सपा का हल्ला बोल, पूरे प्रदेश में किया विरोध प्रदर्शन

Abhishek Rastogi

लखनऊ 14 Dec, 2020 10:30 pm

समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. अखिलेश यादव के आह्वान के बाद सोमवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुए, वहीं लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग में किसान आन्दोलन के समर्थन में प्रदर्शन किए. 

लखनऊ में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी को प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के चलते उनके घर से निकलते रोक लिया गया जिसके बाद वो अपने आवास के गेट पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे. 

लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.

वहीं चिनहट इलाके में कुछ किसान धरना प्रदर्शन करने के लिए शहर में प्रवेश करना चाह रहे थे लेकिन इसके पहले ही वहां भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई जिसके बाद किसानो को वहीं रोक दिया गया.

इसी तरह अन्य जिलो में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी कानून के विरोध में किसानों को पूरा समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. लखनऊ से सटे बाराबंकी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. 

अयोध्या में कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबन्द कर दिया. सीतापुर में भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई. पूरे प्रदेश में सपा के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी फ़ोर्स तैनात रही. प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1065 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109