×

SSC कई पदों पर करेगा भर्तियां, इस सप्ताह जारी होगा नोटिफिकेशन

Career16PlusDesk

नई दिल्‍ली 06 Oct, 2020 09:42 am

SSC Stenographer Grade C and D: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC कई पदों पर वैकेंसी निकालने वाला है. SSC Stenographer 2020 भर्ती के लिए इस सप्ताह नोटिफिकेशन जारी कर देगा. SSC Stenographer Grade 'C' &  'D' नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन के आते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2020 तक चलेगी. स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती परीक्षा अगले साल आयोजित की जाएगी. परीक्षा 29 से 31 मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी. 

योग्यता
इन पदों पर 12वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा
स्टेनोग्राफर  ग्रुप डी पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 27 साल और ग्रुप सी पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल है.

यह भी पढ़ें: UPSC: सिविल सेवा परीक्षा में हिंदी को लेकर हुई बड़ी गलती, पेपर में 'Civil Disobedience Movement’ को ‘असहयोग आंदोलन’ कर दिया..

इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जिसमें सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा और समझ शामिल होंगे. परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे है. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. 

अधिक जानकारी के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार करें. एसएससी 10 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी करने वाला है. 

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1109 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109