×

उत्तर प्रदेश में खत्म हुआ 2 दिनों का लॉकडाउन, सिर्फ रविवार को होगी साप्ताहिक बंदी

Abhishek Rastogi

लखनऊ 02 Sep, 2020 09:53 am

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 2 दिन के लॉकडाउन को खत्म कर दिया है. अभी तक उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को 2 दिनों की साप्ताहिक बंदी रहती थी. लेकिन सरकार ने विकास की योजनाओं को गति देने के लिए रविवार को साप्ताहिक बंदी करने की घोषणा की है.

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सूबे में शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन करने का फैसला किया था. जिसके बाद से प्रदेश में इमरजेंसी कार्यों को छोड़कर बाकी लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी, लेकिन अब सरकार ने नया आदेश दिया है. इस आदेश के तहत शनिवार औऱ रविवार को होने वाली बंदी को खत्म करते हुए सिर्फ रविवार को ही साप्ताहिक बंदी की घोषणा की गई है.

UP LOCKDOWN

उत्तर प्रदेश में अब दुकाने सुबह 9:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है. दुकाने सोमवार से शनिवार तक खुल सकेंगी, वहीं रविवार को पूरे प्रदेश में बंदी के दौरान सैनिटाइजेशन कराया जाएगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1044 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109