×

International Yoga Day: PM बोले, कोरोना के दौर में योग बना उम्‍मीद की किरण

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 21 Jun, 2021 01:35 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने देश की जनता को सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग उम्मीद की एक किरण भी बना हुआ है."

प्रधानमंत्री के मुताबिक, "जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्‍य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था. हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना."

उन्‍होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में डॉक्‍टररों तथा नर्सों ने योग सत्रों का आयोजन किया और विशेषज्ञ श्वसन तंत्र को बेहतर करने के लिए प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसे श्वांस संबंधी अभ्यासों के महत्व पर भी जोर दे रहे हैं.

योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अब दुनिया को एम-योग ऐप की शक्ति मिलने जा रही है, जिस पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "महान तमिल संत तिरुवल्लुवर ने कहा था कि अगर कोई बीमारी है तो उसकी जड़ तक जाओ, बीमारी की वजह क्या है वो पता करो, फिर उसका इलाज शुरू करो. योग यही रास्ता दिखाता है."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1082 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109