×

रश्मि देसाई ने करवाया नया फोटोशूट, फैंस कर रहे हैं तारीफें

Alka Kumari

दिल्ली 18 Sep, 2020 07:18 pm


'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) और धारवाहिक के जरिए सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) को लोग खाफी पसंद करते हैं. टीवी सीरियल 'उतरन' की बदौलत तो रश्मि हर घर की चहेती बन गईं. यूं तो वह पहले से ही छोटे पर्दे की जानी-मानी स्टार हैं, लेकिन 'बिग बॉस' से उनकी पॉप्‍यूलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इन दिनों रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में वह एक भोजपुरी गाने पर थिरकती नजर आईं थीं, जिसे फैंस ने बहुत पसंद भी किया. 

धारवाहिक 'नागिन 4' में रश्मि की एंट्री हुई, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शो की शूटिंग रोक दी गई थी. हाल ही में उन्‍होंने इस्टांग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं. तस्वीर में रश्मि देसाई ने शिमरी पैंट शूट पहना है.

बता दें कि रश्मि अपने काम के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं. 'बिग बॉस' में रहते हुए बॉयफ्रेंड अरहान संग उनके रिश्ते को लेकर भी वह लगातार सुर्खियों में रही थीं. वहीं, रश्मि अपने पूर्व पति नंदीश संधू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा चुकी है. 

एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने बताया था कि उनके पसंदीदा एक्टर ऋतिक रोशन हैं. उन्‍होंने18 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी. उन्‍होंने भोजपूरी से लेकर कई हिंदी फिल्मो में भी काम किया है.

रश्मि को सबसे ज्‍यादा टीवी सीरियल 'उतरन' में निभाए गए तपस्या ठाकुर (तप्पू) के किरदार से जाना जाता है. उन्होनें टीवी सीरियल 'रावण' (2006) से छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया था.  

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1005 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109