×

बिगबॉस फेम जसलीन ने की अपनी शादी की तस्वीर शेयर, फैंस ने ये कहा

Alka Kumari

दिल्ली 09 Oct, 2020 04:21 pm

बिग बॉस 12 की प्रतियोगी और गायिका जसलीन मथारू ने गुरुवार को दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जसलीन शादी के जोड़े में नजर आ रही है और साथ में दिख रहे हैं भजन सम्राट जलोटा. इन तस्वीरों में अनूप जलोटा ने शेरवानी पहन रखी है. साथ ही उन्होंने सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी पहनी हुई है. दूल्हे के लिबास में दिख रहे जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के लिवास में नजर आ रही जसलीन काफी  सजी-संवरी हुई हैं. अब दोनों की ये तस्वीरें देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने  शादी रचा ली है?

जसलीन ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है लेकिन साथ में अपने फैंस को सस्पेंस में रखने के लिए कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है. अब इन तस्वीरों के नीचे फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. कोई शादी के लिए बधाईयाँ दे रहा है तो कोई इसे पब्लिसिटी सटंट बता रहा है. कुछ यूजर्स ने तो ये भी कह डाला की ये कोई शादी नहीं फिल्म के दौरान ली गई तस्वीर है. अब इस तस्वीर की सच्चाई तो जसलीन ही बता सकती है.

लेकिन बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा और अभिनेत्री जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस (सीजन 12) के घर में खूब चर्चा में रही थी. दोनो बतौर पार्टनर शो का हिस्सा बने थें. जिसके बाद अनूप जलोटा और जसलीन के उम्र के फासले को लेकर उन्हें  खूब ट्रोल भी किया गया था.

तब दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थीं. बिग-बॉस के शो दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी. हालांकि बाद में अनूप जलोटा ने घर के बाहर आकर इस रिश्ते पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु- शिष्य का रिश्ता है. लेकिन अब दोनों की कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिससे खबरों का बाजार फिर गर्म हो चला है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1073 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109