×

रिया चक्रवर्ती की बेल पर बोलीं तापसी पन्नू- 'एजेंडा वालों का अहम शांत हो गया'

Alka Kumari

दिल्ली 07 Oct, 2020 11:16 pm

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सशर्त जमानत दे दी. रिया को दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. अब जमानत मिलने पर फिल्‍मी जगत की कई हस्तियों ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है.

फिल्ममेकर अनिभव सिन्हा ने रिया की रिहाई को लेकर एक ट्वीट में लिखा, "आखिरकार, उन्हें बेल मिल गई." ये ट्वीट उन्होंने पत्रकार बरखा दत्त के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है.

वहीं, फरहान अख्तर ने लिखा, "क्या कोई एंकर बुरे बर्ताव के लिए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से माफी मांगेंगे."

उधर, रिया की रिहाई की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा, "आशा करती हूं कि उसके जेल में रहने के दौरान उन लोगों का अहम शांत हो गया होगा, जिन्होंने सुशांत के लिए न्याय के नाम पर अपने व्यक्तिगत/पेशेवर एजेंडे को पूरा किया. प्रार्थना करती हूं कि वह अपने आगे के जीवन के लिए कठोर ना बन गईं हों. लाइफ अनफेयर है, लेकिन कम से कम यह अभी तक खत्म नहीं हुई है."

रिया की करीबी दोस्‍त शिबानी दांडेकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जाहिर की है. उन्होंने एक ट्वीट रिट्वीट किया, जिसमें लिखा है, "रिया चक्रवर्ती को आखिरकार एक महीने बाद बेल मिल गई. वह हमारे कुछ प्रमुख टीवी न्यूज चैनलों की अगुवाई में बेहद गलत व्यवहार का विषय रही हैं". इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "गुलाब लाल हैं और आसमान नीला, अगर आप अभी न्यूज चैनल देख रहे हैं तो मूर्ख हैं आप.#रियाचक्रवर्ती."

आपको बता दें कि न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की पीठ ने सुशांत सिंह राजपूत के सहयोगी दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत दे दी, लेकिन रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी गई. अदालत ने कथित ड्रग पेडर अब्देल बासित परिहार की जमानत याचिका भी खारिज कर दी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1133 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109