×

बिल गेट्स और मेलिंडा लेंगे तलाक, शादी के 27 साल बाद लिया अलग होने का फैसला

TLB Desk

04 May, 2021 11:00 pm

माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्‍सों में से एक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स अलग होने जा रहे हैं. दोनों की शादी करीब 27 साल बाद टूटने जा रही है. कई अंतरराष्‍ट्रीय वेबसाइटों में मेलिंडा गेट्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि उनकी शादी "पहले से टूटी हुई" थी.

आपको बता दें कि दोनों संयुक्त रूप से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन चलाते हैं. उनके तीन बच्चे, 21 साल का बेटा रोरी जॉन और 18 साल की बेटी फोबे एडेल और 25 साल की बेटी जेनिफर कैथरीन हैं. वे सभी बालिग हैं और उन्हें बाल कस्टडी व्यवस्था से नहीं गुजरना होगा.

वित्तीय पत्रिका फोर्ब्स ने अनुमान लगाया है कि बिल की नेट वर्थ 100 बिलियन डॉलर से अधिक है.

सोमवार को, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक संयुक्त बयान में कहा गया था, "हमने अपने संबंध पर बहुत सोच विचार करने के बाद अपनी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है."

बिल और मेलिंडा गेट्स अमेरिका में अलग होने वाले दूसरे सबसे अमीर जोड़े हैं. पहले नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट है, जिन्होंने 2019 में तलाक ले लिया था.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1050 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109