×

हिना खान ने ऐसे मनाया आपना खास दिन, फैंस कर रहे हैं वाहवाही

Alka Kumari

दिल्ली 03 Oct, 2020 12:28 pm

टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके इस खास दिन पर फैंस इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक, ट्विटर हर जगह जमकर बधाइयां दे रहे हैं. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान हमेशा अपने स्ट्राइलिंग के लिए सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और दर्शकों का दिल जीत लिया था. अपने किरदार के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करने वाली हिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद 'कसौटी ज़िंदगी की' में कोमोलिका के रोल में नज़र आईं. इसमे उनकी अदाएं देखकर लोग उनके कायल हो गए. हिना ने 'बिग बॉस' में भी अपने अंदाज सबका दिल जीत लिया था. उसके बाद उन्‍होंने साल 2019 के कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में धमाकेदार डेब्यू किया था. उनके स्टाइल और अंदाज ने खूब सुर्खियां भी बंटोरी थीं. वहींख्‍ इस साल वो अपनी फिल्म 'हैक्ड' को लेकर भी खबरों में रहीं.

इस बार अपना 33वां जन्‍मदिन मना रहीं हिना ने नेक काम कर फैंस का दिल जीत लिया है. इस बार हिना ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक फाउंडेशनके साथ मिलकर जरूरतमंदों को खाना खिलाया और उन्हें तोहफे भी दिए. इस महामारी के दौर में हिना का यह कदम उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी उनकी तारीफ हो रही है.

View this post on Instagram

Khush Rang Hina Ka Ek Aur Rang.. SAADGI 🌼

A post shared by HK (@realhinakhan) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान (Hina Khan) आखिरी बार सीरियल 'नागिन 5' में नजर आई थीं. हिना शो के 3 ही एपिसोड में दिखाई दी थीं, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल बखूबी जीता था. सीरियल में मिली सफलता के बाद अब अभिनेत्री हिना फिल्मों में कदम रख चुकी हैं और जल्द ही आप उन्हें किसी बड़े बजट की फिल्म में दे सकते हैं.
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1017 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109