×

जामिया में अब होंगे फर्स्‍ट सेमेस्‍टर की परीक्षाएं, यूनिवर्सिटी खोलने पर भी जल्‍द होगा फैसला

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 16 Mar, 2021 08:11 pm

जामिया विश्वविद्यालय (Jamia University) में प्रथम वर्ष के छात्रों को वार्षिक परीक्षाएं देनी होंगी. हालांकि यह परीक्षाएं देने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जामिया विश्वविद्यालय ओपन बुक एग्जाम के जरिए यह परीक्षाएं ले सकता है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विषय में जानकारी देते हुए कहा, "प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने की प्रक्रिया में है जोकि ओपन बुक एग्जामिनेशन (OBE) के जरिए आयोजित की जा सकती हैं. हमारे अधिकांश छात्र ऑफलाइन फेस-टू-फेस परीक्षाओं के लिए तैयार नहीं हैं."

जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) कैंपस को फिर से खोलने के मामले में किसी ठोस निर्णय की प्रतीक्षा में है. विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक जामिया अपने छात्रों के हितों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी हितधारकों को विश्वास में लेने की कवायद शुरू कर दी है.

जामिया का कहना है, "विश्वविद्यालय दिल्ली और शेष भारत में तेजी से बदलती महामारी की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है, क्योंकि हमारे अधिकांश विद्यार्थी देश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं. यह संस्थान अनिवार्य कोविड सावधानियों के साथ छात्रों को परिसर में सुरक्षित और स्वस्थ उपस्थिति प्रदान करने का इरादा रखता है. गुणवत्ता-आधारित ऑनलाइन कक्षाएं पूरे जोरों पर हैं और हम शिक्षण एवं परीक्षाओं के संदर्भ में अनियमित शैक्षिक कैलेंडर को ट्रैक पर लाने का भी प्रयास कर रहे हैं."

विश्वविद्यालय के मुताबिक जामिया एक अखिल भारतीय क्षेत्राधिकार वाला आवासीय विश्वविद्यालय है, इसलिए संस्थान अन्य अखिल भारतीय आवासीय विश्वविद्यालयों के खुलने पर नजर बनाए हुए है.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1044 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109