×

KBC के सेट पर कुछ ऐसा रहा अमिताभ बच्‍चन का पहला दिन, Photos देखें

Alka Kumari

नई दिल्‍ली 09 Sep, 2020 07:59 am

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का पॉप्युलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का नया सीजन आने वाला है. सोनी टीवी के सबसे मशहूर क्विज़ शो KBC के बारहवें सीज़न की शूटिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है.  होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने सोमवार को देर रात सोशल मीडिया पर शूटिंग के पहले दिन की झलक साझा. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''20 साल, 12वां पर्व, कौन बनेगा करोड़पति का आरंभ!''. आपको बता दें कि केबीसी को पूरे 20 साल हो चुके हैं.

कुछ दिन पहले ही 77 वर्षीय बिग बी ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो साझा किया था, जिसमें वो हॉट सीट पर एक प्रतियोगी के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे थे. इस वीडियो के कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, "यह वापस आ रहा है. केबीसी ... क्योंकि हर 'सेटबैक' का जवाब 'वापसी' के साथ देना पड़ता है.

बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीज़न पर मई में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन दो महीने बाद ही उन्हें COVID-19 का पता चला. अभिनेता पिछले महीने ही कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने शो के लिए तैयारी फिर से शुरू की. अपने पिछले पोस्ट में, बिग बी ने यह भी साझा किया कि कैसे शो के सेट पर COVID-19 सुरक्षा नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सेट पर काम कर रहे सभी क्रू सदस्यों ने शो की रिकॉर्डिंग करते समय पीपीई किट पहनी हुई थी. इस तस्वीर को साझा करते हुए बिग बी ने KBC के बीस के साल पूरे होने की खुशी जताई. अभिनेता ने लिखा, "काम पर वापसी... नीले पीपीई किट के एक समुद्र में... केबीसी 12... 2000 से शुरू हुआ।", आज वर्ष 2020... 20 साल!

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने सीजन 3 को छोड़कर सभी सीज़न में कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में काम किया है. आपको बता दें कि सीजन तीन की मेजबानी शाहरुख खान ने की थी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1068 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109