×

MP के सीधी में बस नहर में गिरी, कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका

TLB Desk

भोपाल 16 Feb, 2021 11:05 am

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. बस गहरे पानी में समा गई है. सात यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह सीधी से सतना की ओर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर रामपुर थाना क्षेत्र में शरदा नहर में जा गिरी. इस नहर में पानी भी है. बस पूरी तरह पानी में डूब हुई है. बस में सवार यात्रियों की खोज जारी है.

आपको बता दें कि यह बाणसागर बांध से निकलने वाली मुख्य नहर शारदा है. इस नहर में लगभग 30 फीट पानी होता है. जानकारी के मुताबिक बस पूरी तरह पानी में डूब गई है. इस हादसे के बाद बाणसागर बांध से पानी की आपूर्ति रोक दी गई है ताकि बस तक आसानी से पहुंचा जा सके. सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. अभी तक एक भी मृतक का शव नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्याद यात्री सवार थे. राहत और बचाव कार्य के लिए क्रेन सहित अन्य उपकरण पहुंच गए हैं. प्रशासनिक अमला भी मौके पर है.

सीधी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है. मगर मीडिया रिपोर्ट मौत का आंकड़ा चार बता रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि बस पूरी तरह पानी में डूब गई है. बाणसागर बांध से पानी की आपूर्ति रोकी गई है, लगभग दो से तीन घंटे बाद ही पानी का स्तर कम हेागा और बस तक पहुंचना आसान हो पाएगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1163 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109