×

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, सेलेब्‍स ने यूं दी श्रद्धांजलि

TLB Desk

मुंबई 01 Jul, 2021 10:34 am

एक्‍टर मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल (Raj Kaushal) का दिल का दौरान पड़ने से बुधवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन पर कई दोस्‍तों और उद्योग सहयोगियों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया.

एक्‍टर रोहित रॉय, जो राज कौशल के करीबी दोस्त थे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "सबसे अच्छे लोगों में से एक जिससे आप कभी भी मिल सकते थे वह चला गया, वो भी अलविदा कहे बिना. सदमे में हूं, कुछ समझ नहीं आ रहा है. बस यही कहूंगा राज, ये तुमने सही नहीं किया मेरे दोस्त. मेरे भाई जहां भी रहना खुश रहना. मुझे यकीन है कि आप स्वर्ग में एक अच्छी जगह की तलाश में है अभी. हम सभी आपको बहुत प्यार करते थे. दुर्भाग्य से, हम मिलने के लिए अगले हफ्ते, अगले हफ्ते कहते रहे और वह हफ्ता कभी नहीं आया. दूसरी तरफ मिलते हैं मेरे भाई."

फिल्म निर्माता ओनिर ने ट्वीट किया, "बहुत जल्दी चले गए तुम. हमने फिल्म निर्माता राजकौशल को खो दिया. बहुत दुख की बात है. वह मेरी पहली फिल्म 'माई ब्रदर निखिल' के निमार्ताओं में से एक थे. उन कुछ लोगों में से एक जिन्होंने हमारे विजन में विश्वास किया और हमारा समर्थन किया. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं."

राज कौशल के साथ रविवार की पार्टी की एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी दोस्त नेहा धूपिया ने लिखा, "राज, हमने ज्‍यादा से ज्‍यादा यादें बनाने के लिए यह तस्वीर ली थी, विश्वास नहीं कर सकती कि आप अब हमारे साथ नहीं हैं मंदिरा, मेरी मजबूत लड़की, मैं पास शब्दों की कमी है. मेरा दिल वीर और तारा के बारे में सोच सोचकर रो रहा है, मैं यह लिखते हुए सदमे और अविश्वास में हिल गई हूं, RIP राज."

निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट किया, "दिल का दौरा पड़ने के कारण फिल्म निर्माता राज कौशल के दुखद निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. इस बड़ी त्रासदी के लिए उनकी पत्नी मंदिरा बेदी के प्रति हमारी संवेदना. हम संकट की इस घड़ी में आपके और आपके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं."

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 984 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109