×

राहुल का निशाना- वेंटिलेटर और PM में कई समानताएं, दोनों का झूठा प्रचार

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 17 May, 2021 07:23 pm

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम केयर्स द्वारा प्रदान किए गए वेंटिलेटर काम नहीं करते हैं और उनके और इन वेंटिलेटर के बीच बहुत कुछ समानताएं है.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि "पीएम केयर्स वेंटिलेटर और खुद पीएम के बीच बहुत कुछ समान है. बहुत ज्यादा झूठा पीआर, अपना काम न करें और जरूरत पड़ने पर कहीं नजर न आए."

राहुल गांधी का ये बयान पीएम के उस बयान के दो दिनों बाद अया है जब उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से मुहैया कराई गई वेंटिलेटर्स को लगाने और उनके कामकाज को लेकर तत्काल ऑडिट कराने का आदेश दिया था.

सरकार के अनुसार, पीएम केयर फंड ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार द्वारा संचालित कोविड अस्पतालों में 50,000 वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

आपको बता दें कि शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने कुछ राज्यों में भंडारण में अप्रयुक्त वेंटिलेटर के बारे में कुछ रिपोर्टों को गंभीरता से लिया है. उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए वेंटिलेटर की स्थापना और संचालन का तत्काल ऑडिट किया जाना चाहिए.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1076 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109