×

मोटेरा के बाद अब PM मोदी की सिफारिश पर बदला गया PDPU का नाम

TLB Desk

26 Feb, 2021 02:44 pm

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के नाम परिवर्तन के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सिफारिश पर पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (PDPU) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) कर दिया गया है. 

PDPU के बड़े विजन का प्रतिनिधित्व करने के लिए पेट्रोलियम शब्द को एनर्जी के साथ बदलने के लिए प्रधानमंत्री की सिफारिश के बाद गुजरात सरकार ने पिछले सप्ताह एक राजपत्र के जरिए अधिसूचित किया कि PDPU का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) कर दिया गया है.

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ने अधिसूचना के बाद अपने होमपेज पर जरूरी बदलाव भी किए हैं.

प्रधानमंत्री ने पिछले साल दीक्षांत समारोह के दौरान कहा था, "PDPU ने पिछले एक दशक में अपना दायरा पूरे ऊर्जा क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में बढ़ाया है. PDPU की प्रगति को देखते हुए मैं गुजरात सरकार से अपील करता हूं कि इसे देखें, अगर कानून में संशोधन की जरूरत है तो बेहतर होगा कि पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी की जगह इसका नाम एनर्जी यूनिवर्सिटी में बदला जाए, क्योंकि इसका विजन और दायरा बड़ा होने जा रहा है_"

प्रधानमंत्री ने तब कहा था कि पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी की अवधारणा उनकी अपनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाना होगा और पूरे ऊर्जा क्षेत्र को इसके साथ जोड़ा जाना है.

गौरतलब है कि गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'सरदार पटेल गुजरात स्‍टेडियम, मोटेरा' का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया है. बुधवार को इसका ऐलान किया गया. संक्षेप में इस स्‍टेडियम को मोटेरा स्‍टेडियम के नाम से जाना जाता है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1008 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109