×

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 11 Jun, 2021 02:29 pm

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस देश भर में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर रही है. एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसका ऐलान किया गया था. दिल्ली में ही अकेले दर्जन भर जगहों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस नेता घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रदर्शन कर रहें कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है. जिसके कारण कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप के बाहर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है. इतना ही नहीं हाथों में प्ले कार्ड लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला रोड स्थित पेट्रोल पंप कर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल और के सी वेणुगोपाल पर प्रदर्शन किया. इस दौरान वह घोड़ा गाड़ी पर भी सवार हुए और बढ़ती पेट्रोल डीजल के कीमतों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई.

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "दुनिया भर में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद हमारे देश के नागरिकों से जो लूट चल रही है. इसको लेकर हम एक सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं और ये पूछना चाहते हैं कि आप क्या कर रहे हैं?"

कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने कहा कि पेट्रोल व डीजल आज फिर 28 पैसे महंगा हो गया. इसी तरह पिछले 13 महीने में पेट्रोल 26.25 रुपये और डीजल 24.46 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. सरकार को तुरन्त इन कीमतों को काबू करना होगा, क्योंकि लगातार सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है.

दरअसल कांग्रेस के अनुसार, जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 76 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई है, तब पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच रही हैं दिल्ली में 95 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर मोदी सरकार लगभग 33 रुपये एक्साईज ड्यूटी और केजरीवाल सरकार 22 रुपये वैट के रुप में वसूल रही है. 85 रुपये प्रति लीटर पर केन्द्र सरकार 32 रुपये एक्साईज ड्यूटी और केजरीवाल सरकार 13 रुपये वैट टैक्स वसूल रहे हैं.

कांग्रेस के इस देशव्यापी प्रदर्शन को देखते हुए पेट्रोल पम्पों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. दिल्ली के पेट्रोल पम्पो पर दिल्ली पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया ताकि हालातों को काबू पर रखा जाए.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1097 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109