×

Sarkari Naukri 2020: राजस्थान में 1211 पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास वालों के लिए शानदार मौका

Career16PlusDesk

21 Aug, 2020 02:20 am

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए राजस्थान सब-ऑर्डिनेट एंड मिनिस्टेरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. राजस्थान में स्टेनोग्राफर के 1211 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें.

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 26 अगस्त 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 24 सितंबर 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 24 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तारीख (नए उपयोगकर्ता के लिए)- 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2020 तक
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तारीख (पुराने उपयोगकर्ता के लिए)- 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2020 तक

पद का नाम
स्टेनोग्राफर

कुल पदों की संख्या
1211

योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है, इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 'O' या हायर लेवेल सर्टिफिकेट कोर्स या COPA/ DPCS सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री/ डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट होना चाहिए. 

उम्र सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. उम्र सीमा की गणना 01 जनवरी 2019 से की जाएगी.

आवेदन फीस
सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए आवेदन फीस 450 रुपये है. ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 350 रुपये, जबकि एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को 250 रुपये आवेदन फीस के रूप में देने होंगे. आवेदन फीस का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्रा कियोस्क से किया जा सकता है.

ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त से आरएसएमएसएसबी की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1163 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109