×

YRF की नई कॉमेडी फिल्‍म में मानुषी छिल्‍लर संग नजर आएंगे विक्‍की कौशल

Entertainment Desk

19 Aug, 2020 05:02 pm

एक्‍टर विक्की कौशल (Vicky kaushal) और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) दोनों यश राज फिल्‍म्‍स (YRF) के बैनर तले बनने जा रही एक कॉमेडी फिल्‍म में साथ नजर आएंगे. सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार मानुषी को विक्की के अपॉजिट साइन किया गया है. वह एक आउटसाइडर हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के 17 साल बाद साल 2017 में उन्होंने मिस वर्ल्ड को खिताब जीतकर अपनी पहचान खुद बनाई है. उन्हें अपने दम पर पृथ्वीराज में भी काम करने का मौका मिला है जिसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की और एक दमदार ऑडिशन दिया.

 

View this post on Instagram

“Hello new day!!!” #TB

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on Jun 30, 2020 at 2:05am PDT

हालांकि फिल्‍म के बारे में और अधिक जानकारी का खुलासा नहीं हो पाया है. यहां तक कि अभी फिल्‍म के नाम तक के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है.

 

View this post on Instagram

Ki karaa, petrol khatam hi nahi hunda! #3am

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on Aug 9, 2020 at 2:31pm PDT

आपको बता दें कि यह फिल्म यश राज फिल्म्स के प्रोजेक्ट 50 का हिस्सा है, जिसके तहत कुछ बेहद ही बेहतरीन फिल्मों की घोषणा की जाएगी.

यश राज फिल्म्स के सर्वेसर्वा आदित्य चोपड़ा ने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि 27 सिंतबर को अपने दिवंगत पिता व फिल्मकार यश चोपड़ा की 88वीं जयंती को मनाने के लिए उनका प्रोडक्शन हाउस कई सारी योजनाओं की घोषण करेगा. यह ऐलान बैनर की 50वीं सालगिरह को चिन्हित करने के मद्देनजर किया गया.

विक्की और मानुषी अभिनीत यह फिल्म भी 'यश राज फिल्मस के प्रोजेक्ट 50' का हिस्सा है जिसका मकसद बैनर की 50वीं सालगिरह के जश्न को मनाना है. फिल्म और कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा 27 सिंतबर को की जानी है.

गौरतलब है कि बैनर की आगामी फिल्मों में 'बंटी और बबली 2', 'शमशेरा,' 'जयेशभाई जोरदार', 'पृथ्वीराज' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्में शामिल हैं.

 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1109 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109