×

Corona को हराने के बाद नए लुक में नजर आए अभिषेक बच्‍चन, ऋतिक बोले, "क्‍या बात"

Entertainment Desk

नई द‍िल्‍ली 01 Sep, 2020 01:27 pm

बॉलीवुड एक्‍टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोविड-19 (Covid-19 को हराने के बाद अब काम पर वापस जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिषेक ने इंस्‍टाग्राम एकाउंट पर अपने नए हेयरकट की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब काम पर लौटने का समय आ गया है. आपको बता दें कि पिछले महीने अभिषेक कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि अब अभिषेक पूरी तरह से ठीक हैं और काम पर वापसी की तैयारी में हैं.

अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों वाला कोलाज शेयर किया है. इस कोलाज में उन्‍होंने बिफोर एंड आफ्टर यानी कि पहले और बाद में के बीच का अंतर दिखाया. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "पहले और बाद में. काम पर वापस जाने का समय."

अभिषेक की यह ब्‍लैक एंड वाइट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. न सिर्फ फैंस बल्‍कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनकी इस फोटो की जमकर तारीफ की है.

ऋतिक रोशन ने लिखा, "क्या बात है." वहीं उनकी बहन श्वेता बच्चन ने लिखा, "अब मुझे साफ पता चला रहा है कि तुम्हारे बाल कटे हैं."

अभिषेक की पोस्ट पर अभिनेता अनुपम खेर, जोकि गंजे हैं उन्होंने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "काश मैं भी पहले और बाद की तस्वीर पोस्ट कर पाता."

अपने हेयरकट से पहले अभिषेक बच्‍चन फिल्‍मकार जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता की सगाई में शामिल हुए थे. कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने के बाद यह पहला मौका था जब अभिषेक किसी ईवेंट में नजर आए.

गौरतलब है कि अभिषेक पिछले महीने कोरोनो पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद उनके घर के दूसरे सदस्‍यों का भी कोविड टेस्‍ट कराया गया था. तब मां जया बच्‍चन को छोड़कर अमिताभ बच्‍चन, ऐश्वर्या राय बच्‍चन और बेटी आराध्‍या बच्‍चन सभी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक अब फिल्म 'द बिग बुल' और 'लूडो' में दिखाई देंगे. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहली उनकी वेब सीरीज ब्रीद 2 को दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिला था और अभिषेक के कामकी जमकर तारीफ भी हुई थी.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1154 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109