×

कंगना के सपोर्ट में उतरें अध्ययन सुमन, कहा- "इस गुस्‍से की कोई तो वजह होगी"

Alka Kumari

दिल्ली 19 Sep, 2020 12:23 pm

शेखर सुमन के बेटे अध्‍ययन सुमन (Adhyayan suman) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कई साल पहले ब्रेकअप हो गया था. लेकिन अब अध्ययन खुद को कंगना की तरफ ही मानते हैं. कभी कंगना के साथ रिश्ते में रहे अध्ययन सुमन ने सालों बाद उन्‍हें लेकर कुछ कहा है. अध्ययन कहते हैं कि उन्होंने अपने ब्रेक-अप के बाद कंगना रनौत के साथ संपर्क नहीं रखा, लेकिन वे अब खुद को उनकी ही पाते हैं. यह बात अध्ययन ने कंगना द्वारा सुशांत सिंह राजपुत के लिए उठाई जा रही न्‍याय की मांग संदर्भ में कही है. बता दें कि इन दिनों कंगना और अध्ययन दोनों ही सुशांत के लिए न्‍याय की मांग कर रहे हैं.  ऐसे में 'मानवीय आधार' पर अध्ययन खुद को कंगना की तरफ ही पाते हैं.

एक इंटरव्यू में जब अध्ययन से इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी उनकी पूर्व प्रेमिका के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में कंगना के साथ उनका कोई संबंध नहीं है. उनके मुताबिक, "हालांकि, फिलहाल अब हम दोनों एक चीज के लिए लड़ रहे हैं." अध्ययन ने कहा कि वो आज भी कंगना का सम्मान करते हैं और अगर वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाफ बोल रही हैं तो उनके पास ऐसा करने की जरूर कोई ठोस वजह होगी.

एक टीवी को दिये इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा, "पिछले 12 वर्षों से मैंने कंगना को फॉलो नहीं किया है. वह एक लोकप्रिय और सफल अभिनेत्री हैं. अगर उन्‍होंने सार्वजनिक रूप से आने और अपनी बातों को खुलकर सबके सामने रखने का फैसला किया है, तो मुझे यकीन है कि इसके पीछे उनकी अपनी वजह रही होगी. मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी प्रचार की जरूरत है. मुझे लगता है उनके अंदर कुछ गुस्सा है, जिसके कारण वह बोल रही हैं. यह पूरी तरह से उनकी राय है और मैं इसका सम्मान करता हूं."

उन्होंने कहा, "मैं बार-बार कहता हूं, कंगना के साथ अब मेरा कोई रिश्ता नहीं है. हालांकि, जीवन ने हमें एक ऐसे मोड़ पर पहुंचाया है जहाँ हम एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं, एक ही तरफ हैं. अगर मेरे पिता ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय के लिए आवाज उठाई, तो कंगना ने भी ऐसा किया. मैं उनके बारे में केवल तभी मुखर होना चाहता हूं जब सुशांत से जुड़ी कोई बात आए क्योंकि मानवीय आधार पर हम दोनों एक ही चीज के लिए लड़ रहे हैं."

अध्ययन ने कहा कि साल 2016 में आखिरी बार भावुकता में आकर उन्होने कंगना और अपने संबंध को खुलकर सबके सामने रखा था. उन्‍होंने कहा, "हालांकि तब मेरा अपमान किया गया. मुझे एक फ्ल़ॉप एक्टर कहा गया. मुझ पर निराश, फ्लॉप और एक सुपरस्टार को बदनाम करने की इच्छा रखने का आरोप लगाया गया."
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1136 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109