×

बाल ठाकरे के पोते के साथ पार्टी करती नजर आईं अलाया, Photos Viral

Alka Kumari

दिल्ली 08 Oct, 2020 08:04 pm

'जवानी जानेमन' (Jawani Janeman) से बॉलीवुड में डेब्यु करने वाली अभिनेत्री अलाया एफ (Alaya F) शिवसेना (Shiv sena) के दिवंगत संस्‍थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) के पोते ऐश्वर्य ठाकरे (Aishvary Thackeray) की जन्मदिन पार्टी में स्पॉट की गईं. बता दें कि यह पार्टी दुबई में हो रही थी जहां दोनों एक साथ मौजूद थे. इस तस्वीर के साथ ही अभिनेत्री अलाया एफ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं. इस तस्वीर को ऐश्वर्य ठाकरे की मां स्मिता ठाकरे (Smita Thackeray) ने शेयर किया और बताया की अलाया एफ भी उनके बेटे के जन्मदिन में पार्टी का हिस्सा थीं. इन तस्‍वीरों के सामने आने के बाद उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल रही है.

 

वहीं, बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ने भी दिल की इमोजी के साथ पार्टी की तस्वीरें पोस्ट कर अपनी मां स्मिता ठाकरे और अलाया को टैग किया है. बता दें कि अलाया और ऐश्वर्य की कुछ पुरानी तस्वीरें भी साथ में हैं. वहीं, नवंबर 2019 में अलाया के 22वें जन्मदिन की पार्टी में एशवर्य शामिल हुए थे.

आप भी देखें फोटो:

 

आपको बता दें कि अलाया एफ मशहूर एक्‍टर कबीर बेदी की नातिन और अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी हैं. एक स्टार परिवार से ताल्लुक रखते हुए भी अलाया अक्सर लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखती हैं. अलाया एफ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2020 में आई फिल्‍म  'जवानी जानेमन' से किया था. इस फिल्‍म में उनके साथ सैफ अली खान और तब्‍बू भी थे. फिल्‍म में दर्शकों को अलाया की एक्टिंग काफी अच्‍छी लगी और फिल्‍म समीक्षकों ने भी उनकी सराहना की.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1163 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109