×

प्रज्ञा ठाकुर का दावा, रोज पीती हूं गो मूत्र, इसलिए नहीं हुआ कोरोना

TLB Desk

भोपाल 17 May, 2021 08:05 pm

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अपने बयान से चर्चाओं में हैं. उनका दावा है कि वे गो मूत्र लेती हैं इसलिए उन्हें कोरोना नहीं हुआ और आगे भी उन्‍हें यह बीमारी नहीं होगी. अब प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है.

बीजेपी की सांसद ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "देसी गाय के मूत्र का अर्क अगर हम लेते हैं, तो हमारे फेफड़ों का संक्रमण दूर होता है. मैं बहुत तकलीफ में हूं, लेकिन प्रतिदिन गो-मूत्र अर्क लेती हूं, इसलिए अभी मुझे कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ रही है. न ही कोरोना ग्रस्त हूं क्योंकि मैं उस औषधि का उपयोग कर रही हूं."

सांसद के इस बयान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा, "देश-प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिये बीजेपी की मंत्री ऊषा ठाकुर व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महती जवाबदारी देकर कोरोना पर नियंत्रण का काम तत्काल देना चाहिये. कोरोना पर नियंत्रण के इनके तरीके, तर्क, सलाह शायद इस देश-प्रदेश से कोरोना को श्राप की तरह एक झटके में समाप्त कर देंगे."

आपको बता दें कि देश के बाकी राज्‍यों की तरह मध्‍य प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप है. राज्‍य के अलग-अलग इलाकों में लोग दवाइयों से लेकर अस्‍पताल और ऑक्‍सीजन सिलेंडर की कमी से जूझ रहे हैं. 

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1047 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109