×

Bigg Boss 14: इस बार बिग बॉस में नजर आएंगे ये सेलेब्‍स, सलमान की फैन आम्रपाली दुबे लगा सकती हैं तड़का

Fauzia

नई द‍िल्‍ली 05 Sep, 2020 02:01 pm

कलर्स चैनल के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का काउंटडाउन बहुत जल्द शुरू होने वाला है. शो के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. शो में धूम मचाने वाले सभी कंटेस्टेंट भी लगभग फाइनल हो चुके हैं. हर कोई बिग बॉस के नए महमानों के नाम जानने के लिए बेताब नज़र रहा है. लेकिन ये कंटेस्टेंट कौन हैं इसे चैनल ने अभी सीक्रेट रखा है. खबरें हैं कि इस बार शो की शान बढ़ाने आ रही हैं भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे. 

बिग बॉस के अभी तक के कई सीज़न में भोजपुरी अदाकार और अभिनेत्रियां धूम मचाकर शो को बंपर टीआरपी दिलाने के साथ शो को हिट करा चुका हैं. इनमें सबसे ऊपर नाम आता है संभावना सेठ का. फिर दीपक ठाकुर, मोनालिसा, मनोज तिवारी, रवि किशन निरहुआ भी शो की शान बढ़ा चुके हैं. पिछले सीज़न में खेसरी लाल ने भी शो में खूब सुर्खियां बटोरी थीं और दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया था. अब इस सीज़न में दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएंगी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे.

ख़बर है कि शो के मेकर्स ने ख़ुद आम्रपाली को शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है. वैसे भी, बताया जा रहा है कि आम्रपाली शो के होस्ट भाई जानी यानी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं. इसलिए शो में आम्रपाली की एंट्री लगभग पक्की मानी जा रही है. 

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं. यही नहीं यूपी और बिहार जैसे राज्यों में उनकी ज़बरदस्त फ़ैन फॉलोइंग है. माना जा रहा है कि आम्रपाली की यही शोहरत उन्हें शो में एक मज़बूत कंटेस्टेंट बनाएगी और शो को भी इससे फ़ायदा होगा. हालांकि आम्रपाली ने अभी ऑफर क़बूल किया या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

आपको बता दें कि आम्रपाली सलमान खान की इतनी बड़ी फैन हैं कि वो सलमान से शादी तक करना चाहती हैं. आम्रपाली ने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी डेली सोप ‘तेरी पलकों की छांव में’ से की थी. इसके अलावा वो ‘मायका’ और ‘साथ फेरे’ जैसे धारावाहिकों में भी नज़र आ चुकी हैं. हिन्‍दी में छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद आम्रपाली को भोजपुरी फिल्मों और म्यूज़िक एल्बम के लिए ऑफर आने लगे. 2014 में उन्होंने एक भोजपुरी म्यूज़िक एलबम से अपने एक्टिंग करियरर की दूसरी पारी शुरू की. 

खबर है कि इस बार भी बिग बॉस के घर में आम जनता से भी कुछ कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेंगे, जिनका सलेक्शन डिजिटल ऑडिशन के ज़रिए होगा. 

फ़िलहाल घर में 16 कंटेस्टेंट की एंट्री होगी, जिनमें 13 सेलेब्स हैं और 3 आम जनता से चुने गए चेहरे हैं. इसके अलावा शो में तड़का लगाने के लिए राधे मां भी आ सकती हैं. हालांकि पिछले सीज़न में भी राधे मां के शामिल होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब राधे मां ने खुद उन खबरों का खंडन कर दिया था. लेकिन इस बार अभी तक की खबरों के मुताबिक़ राधे मां इस बार शो का हिस्सा बन रही हैं.

पिछले सीज़न में म्यूज़िक कंपोज़र और गायक अनु मलिक के भी शो का हिस्सा बने थे लेकिन इस बार खबर है कि अनु मलिक ख़ुद शो में तमाम घरवालों और दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएंगे. यानी इस बार शो में अनु मलिक की एंट्री भी लगभग तय मानी जा रही है. इसके अलावा साक्षी चोपड़ा के नाम पर भी चर्चा हो रही है. आपको बता दें ये सभी नाम अभी चर्चा में हैं किसी के नाम पर मोहर लग चुकी है और किसके नाम पर नहीं, इस बारे में पुख़्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1044 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109