×

Bigg Boss 14: गौहर खान ने सिद्धार्थ शुक्‍ला को कहा, "गली का गुंडा"

Alka Kumari

दिल्ली 03 Oct, 2020 08:10 pm

कलर्स का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस आज प्रसारित होने वाला है. खबर है कि प्रीमियर में अभिनेत्री गौहर खान और पिछले सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला आमने-सामने आएंगे. बता दें पिछले सीजन में गौहर ख़ान ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 जीतने के लायक नहीं हैं. कलर्स टीवी द्वारा साझा किए गए एक नए प्रोमो वीडियो से पता चलता है कि दोनों के बीच की दुश्मनी आज भी बरकरार है. जी हां, इस बात का सबूत हमें एक नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है जिसमें गौहर, सिद्धार्थ एकदूसरे पर शब्दों के तीखे वार कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर कलर्स टीवी ने बिग बॉस 14 का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें साफ नज़र आ रहा है कि गौहर और सिद्धार्थ के बीच की लड़ाई अब भी जारी है. इस प्रोमो में सलमान खान इसी बात का जिक्र करते दिख रहे हैं कि कैसे गौहर खान अपने विचारों को लेकर मुखर रही है. इसके जवाब में गौहर सिद्धार्थ को तंज कसते हुए कहती हैं, "हैशटैग गली का गुंडा, बात करने की तमीज़ नहीं." गौहर आगे बोलती हैं, "मुझे गालियों से समस्या है." इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ कह रहे हैं, "जैसा भी था, जो भी था, वो मैं था." आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ की जीत के बाद गौहर ने कहा था, "मेरे लिए विजेता आसिम हैं!"

 

गौहर खान ने बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ के आचरण की अक्सर आलोचना की थी, यहां तक कि उन्होंने एक ट्वीट में निर्माताओं पर सिद्धार्थ का साथ देने का आरोप भी लगाया था.

बता दें कि गौहर, सिद्धार्थ और हिना खान बिग बॉस 14 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और प्रतियोगियों के सामने चुनौतियां पेश करेंगे. वे पहले 15 दिनों के लिए शो का हिस्सा होंगे और उनसे ट्विस्‍ट लाने की उम्‍मीद की जा रही है. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1160 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109