×

कपिल शर्मा के शो में किया गया अर्णब गोस्वामी का नकल, फैंस ने ट्विटर पर Boycott kapil sharma show ट्रेंड कराया

Alka Kumari

दिल्ली 05 Oct, 2020 03:56 pm

'द कपिल शर्मा शो' में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के अरनब गोस्वामी के वायरल क्लिप 'मुझे ड्रग दो' पर किये एक्‍ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है. नाराज दर्शक अब सोशल मीडिया पर बॉयकॉट कपिल शर्मा शो ट्रेंड करा रहे है. दरअसल, कपिल शर्मा शो ने COVID-19 महामारी के बीच शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. इसी कार्यक्रम के एक भाग में कॉमेडियन कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने रिपब्लिक टीवी के संपादक अरनव गोस्वामी के कार्य्रकम "पूछता है भारत" के उस हिस्से को जोड़ा जहां गोस्वामी ने सलमान खान को बुलाया था और उनसे कथित बॉलीवुड ड्रग नेक्सस पर बात करने के लिए कहा था. बता दें कि पिछले दिनों अरनब गोस्वामी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. डिबट के दौरान वो "मुझे ड्रग दो ड्रग दो" कहकर चीखने लगे थे. ये वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, मीम्स बनाए गए थे. कपिल के शो में उसी वायरल वीडियो की नकल उतारी गई थी. शो में ड्रग की जगह जग का इस्तेमाल किया गया. बच्चा यादव बने कीकू शारदा इसमें चिल्ला रहे हैं "मुझे जग दो जग दो.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1205 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109