×

Bihar Board 10th, 12th Exam 2021: बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, 2 फरवरी से होगी परीक्षाएं

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 08 Oct, 2020 01:51 pm

BSEB Bihar Board Exam Date Sheet 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी और 21 फरवरी 2021 को खत्म होगी.

वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2021 से शुरू होकर 13 फरवरी 2021 को खत्म होगी. बिहार बोर्ड 12वीं के डेटशीट के मुताबिक 2 फरवरी 2021 को पहली पाली में फिजिक्स जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान, हिंदी, आरबी हिंदी की परीक्षा होगी. परीक्षा दो पालियों में परीक्षा होगी.

पहली पाली में परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 के बीच होगा. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 से शाम पांच बजे तक होगा. 

प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट
परीक्षा में 15 मिनट का समय परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा. वहीं, दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिख नहीं सकते उनके लिए लेखक रखने की अनुमति बोर्ड द्वारा दी जाएगी. ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुछ वैकल्पिक विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं लेगा. होम साइंस, म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट्स जैसे विषयों के लिए 20 जनवरी 2021 से 22 जनवरी 2021 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. इंटर का प्रैक्टिकल 9 से 18 जनवरी तक होगा.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1097 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109