×

Sarkari Naukri 2020: यूपी के बिजली विभाग में कई पदों पर वैकेंसी, 86,100 तक होगी सैलरी

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 08 Oct, 2020 11:41 am

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन अकाउंट क्लर्क के 102 पदों पर भर्तियां करने वाला है. अगर आप कॉमर्स से ग्रेजुएट हैं तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएट होना आवश्यक है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें.

पद का नाम
अकाउंट क्लर्क

पदों का विवरण
जनरल कैटेगरी- 45
EWS-10
OBC- 27
SC- 18 
ST-2 

कुल पदों की संख्या
102 पद

योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएट होना आवश्यक है. 

उम्र सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. उम्र की गणना 1 जुलाई 2020 तक की जाएगी.

सैलरी
चयनित उम्मीदवारों का 27100-86100 वेतन मिलेगा. 

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 6 अक्टूबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 27 अक्टूबर 2020
चालान के जरिए फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख - 29 अक्टूबर 2020

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1109 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109